भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड बाल अधिकार आयोग की सदस्या सुमन राय का जन्म दिवस मनाया।

सितारगंज। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्या व वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमन राय के जन्मदिवस पर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता व महिला मोर्चा द्वारा उन्हें आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमन राय ने बताया कि वे सितारगंज भाजपा पार्टी में पिछले 30 वर्षो से पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी से कार्यरत हैं जिस कारण पार्टी के कार्यकर्ता व भाजपा महिला मोर्चा की बहने उनका बहुत सम्मान करती हैं। और जिस कारण आज उन्हें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर उनके आवास पर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं व भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई एवं के काटकर उनका जन्म दिवस मनाया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की बहनों में उनके जन्मदिवस को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित सभी में उनके दीर्घ आयु होने व सदैव स्वास्थ्य रहने की ईश्वर से कामना की। बधाई देने वालों में
पंकज गहतोडी,गीता गरकोटी, लक्ष्मी बिष्ट, रेखा ठाकुर, सुलोचना रावत, ललिता पवार, कनुप्रिया पांडे ,राजेश्वरी मिश्रा, शीतल साहनी, पारुल तिवारी, अनिरुद्ध राय, विकास पांडे,मदन मोहन मिश्रा, डॉक्टर प्रवीण राय आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page