ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत ई सिगरेट तस्करी में दो अभियुक्त गिरफ्तार।

सितारगंज। पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने अवैध तस्करी कर लेजाए जा रहे ई सिगरेट के पैकेट्स की 11 पेटी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पेटियों में ई सिगरेट्स के 2190 पीस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 57 लाख रुपए बताई गई है।
रविवार की शाम को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि चीका घाट पुल के पास से कार संख्या यूपी 26 एडी 6886 स्विफ्ट डिजायर द्वारा ई सिगरेट कि कई पेटियां ले जाई जा रही है जिस पर कांस्टेबल अर्जुन सिंह व कांस्टेबल जगदीश लोहनी ने मौके पर कार को रुकवाया तथा चेकिंग करने पर कार में इ सिग्रेट की 11 पेटियां बरामद हुई। जिस पर पुलिस द्वारा कार समेत दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। और दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 4 /7 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का निषेध उत्पादन निर्माण आयात निर्यात परिवहन बिक्री भंडार और विज्ञापन अधिनियम 2019 पंजीकृत किया गया है। एसपी सिटी मनोज कर्तयाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ई-सिगरेट की तस्करी करने वाले 24 वर्षीय नाजिम खान व 38 वर्षीय अफरोज उधमसिंह नगर खटीमा के वार्ड नंबर 2 इस्लाम नगर नूरी मस्जिद के पास के निवासी हैं। और पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है तथा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट तस्करी करने के संबंध में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि माल नेपाल से लाया गया और दिल्ली पहुंचना था। अभियुक्तों से लगातार आगे भी पूछताछ की जा रही है तथा मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। फिलहाल अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर उन्हें माननीय न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तारी व माल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में एसआई इंदर सिंह ढैला कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह, भगवान सिंह और जगदीश लोहनी आदि शामिल थे। इसके अलावा कांस्टेबल अर्जुन सिंह और जगदीश लोहनी के अच्छे कार्य के लिए एसपी सिटी मनोज कर्तयाल ने दोनों के नाम मैन ऑफ द मंथ पुलिस के लिए सिफारिश किए हैं।

You cannot copy content of this page