स्वतंत्रता सेनानी संगठन द्वारा सेनानियों को किया सम्मानित

 

वी.ओ.- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति द्वारा श्री सिंह सभा गुरुद्वारा प्रांगण में देश की आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 98 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी दर्शन सिंह एवं 97 वर्षीय सेनानी सेवा सिंह को शॉल उढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर स्वतंत्रता सेनानी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जी सी परगाई ने उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता हमें उनके महान आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर स्वतंत्रा सेनानी संगठन के प्रदेश जिला अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार, सचिव दीपचंद, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश, विनोद भट्ट,कमलेश तिवारी, आनंद सोढ़ी, स्वर्ण सिंह, अमरजीत सिंह,बलदेव सिंह, राज कुमार आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page