भाजपा सिटिंग विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने पांचवीं बार भरा अपना नामांकन पत्र।।

रामनगर। भारतीय जनता पार्टी ने फिर जताया पांचवीं बार दीवान सिंह बिष्ट पर भरोसा आज विधानसभा 2022 का चुनाव नामांकन करने पार्टी समर्थकों के साथ पहुंचे दीवान सिंह बिष्ट। बता दे कि दीवान सिंह बिष्ट इससे पूर्व में भी 4 चुनाव रामनगर विधानसभा से लड़ चुके हैं जिसमें उन्हें दो बार हार और दो चुनाव में जीत मिली है। दीवान सिंह बिष्ट ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वो कार्यकर्ताओ व जनता के सहयोग से चुनाव में जीत हासिल करते है। प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनने जा रही है जिसमे रामनगर विधानसभा का भी सहयोग रहेगा। वही दूसरी ओर  कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव लड़ेंगे या कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत।

You cannot copy content of this page