सितारगंज से किसानों ने दिल्ली बॉर्डर को किया कूच।

सितारगंज। किसान आंदोलन के आज एक साल पूरे होने पर किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सितारगंज से दर्जनों किसान गाड़ियों से दिल्ली रवाना हुए। किसानों ने एमएसपी पर कानून बनाए जाने व आंदोलन में शहीद किसानों के परिजनों को मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगो के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही। कृषि कानूनों के विरोध में एक साल पहले किसानों द्वारा आंदोलन शुरू किया गया था। आंदोलन के एक साल पूरे होने पर भारी संख्या में पूरे देश से किसान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली बॉर्डर पर इकट्ठे हो रहे हैं। इसी कड़ी में उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज से भी दर्जनों किसान गाड़ियों से दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए। सितारगंज के आगरा गुरु का ताल गुरुद्वारा में इकट्ठे हुए किसानों ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली जा रहा है किसानों का कहना है कि आज से 1 वर्ष पूर्व उन्होंने लागू किए गए कृषि कारणों को समाप्त करने, एमएसपी लागू करने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया था जिसमें कृषि कानूनों को तो मोदी सरकार ने रद्द कर दिया है लेकिन अभी भी उनकी कई मांगे बाकी है। जब तक केंद्र सरकार एमएससी पर कानून नहीं बनाएगी साथ ही किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा नहीं देगी। तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page