हिंदी भाषा दिवस पर आयोजित की प्रितियोगिताये ।

नानकमतत्ता।’हिंदी दिवस’ के उपलक्ष्य में श्री गुरु नानक अकादमी विद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें, हिंदी के प्रमुख लेखक व लेखिकाओं से संबंधित विचार प्रकट करना, हिंदी भाषा से संबंधित पोस्टर बनाना तथा हिंदी भाषा में कविता वाचन आदि किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की सभी क्लास के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपने ऐतिहासिक आदर्शों की जानकारी भी ली। वहीं प्रधानाचार्य डॉ मनिन्दर सिंह गुलाटी ने राष्ट्र भाषा हिन्दी दिवस पर सभी छात्र छात्राओं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि राष्ट्र भाषा हमें राष्ट्रवाद से जोड़ती है।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रशपाल सिंह सुखवंत सिंह सुखवीर राठौर पूजा यादव जसपाल सिंह लक्ष्मी चौहान बबिता बिष्ट नवनीत कौर रेखा गंगवार मन्दीप कौर सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page