मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र में मनाया छठ पूजा पर्व।

खटीमा। छठ पूजा पर मुख्यमंत्री ने गृह क्षेत्र में किया 2 दिवसीय दौरा। पुष्कर सिंह धामी ने छठ पर्व पर खटीमा में अयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए विभिन्न स्थानों पर हो रही छठ पूजा में विधि विधान से भाग लिया। साथ ही सूर्य देवता से अपने प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली मांगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौसर गांव पहुंचकर छठ पूजा में प्रतिभाग लिया इस दौरान मुख्यमंत्री का छठ पूजा में उपस्थित श्रद्धालु महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। और छठ पूजा में महिलाओं के साथ छठ मैया की पूजा की। इस दौरान पूर्वांचल समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई। 9 साल के बाद मुख्यमंत्री ने बडिया गांव और बरी गांव में भी छठ पूजा में भाग लिया। वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री ने पूरे देशवासियों को और प्रदेश वासियों को छठ पर्व की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सूर्य देवता के त्यौहार छठ पर्व पर सूर्य देव सभी लोगों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

You cannot copy content of this page