मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता विधानसभा में जनता को किया संबोधित।

नानकमत्ता -जनपद उधम सिंह नगर के सीमान्त विधानसभा से लगी 69 विधानसभा नानकमत्ता चुनावी सभा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया।नानकमत्ता विधानसभा के झनकट में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए अपने 6 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से बीजेपी की पक्ष में वोट देने की अपील की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज खटीमा से लगी नानकमत्ता विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी व दो बार के विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा के पक्ष में प्रचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा जगह-जगह पर नुक्कड़ सभाएं कर सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को दिलाया जा रहा है वहीं विकास कार्यों के नाम पर जनता से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगा जा रहा है। वही मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला जा रहा है

You cannot copy content of this page