ग्रामीणों को बताया वन एवं वन्यजीवों का महत्व,बांटे गए फलदार पौधे।

सितारगंज। किशनपुर रेंज कार्यालय परिसर में वैन महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वन व वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी गई।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सुंदरपुर के प्रधानपति नीरज रैक्वाल और संचालन वन क्षेत्राधिकारी घनानंद चनियाल ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को वन व वन्यजीवों का महत्व बताया गया। साथ ही पेड़ पौधों के पर्यावरण संरक्षण में योगदान की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को इस दौरान ग्रामीणों को आम अमरूद, सेमिया, फुलदौड़ी और अकेसिया के पौधे बांटे गए। रेंजर घनानंद छनियाल ने ग्रामीणों से पेड़ पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों पेड़ पौधों और वन्य जीवों की रक्षा करें। इस मौके पर जगदीश सिंह, प्रमोद सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह, केवी देवतल्ला, विशन राम, दीप, संजय कुमार, उर्मिला आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page