कवियों ने रचनाओं से किया मंत्रमुग्ध।

सितारगंज। साहित्य को समर्पित ट्रू मीडिया चैनल के स्टूडियो में आयोजित कवि सम्मेलन में उत्तराखंड से आए कवि-कवित्रियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। खटीमा ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड से महेन्द्र प्रताप पांडे “नंद”, रामरतन यादव, जगदीश पंत कुमुद, पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ लालकुआं नैनीताल से सत्यपाल सिंह “सजग”, नेपाल से सरिता पंथी आदि रचनाकारों ने साहित्य की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ट्रू मीडिया चैनल प्रमुख एवं पत्रिका संपादक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने आए हुए सभी साहित्यकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व ट्रू मीडिया पत्रिका का नवीनतम अंक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया। यहां पड़ोसी देश नेपाल से आईं सरिता पंथी का विशेष अभिनंदन किया गया।

You cannot copy content of this page