उत्तराखंड वन विभाग अधिकारी वन आरक्षी संघ का द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन हुआ संपन्न।

रामनगर। गैस गोदाम रोड स्थित नगर पालिका ऑडिटोरियम हॉल में उत्तराखंड वन बीट अधिकारी वन आरक्षी संघ का द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ अधिवेशन का शुभारंभ कॉर्बेट पार्क के निदेशक एवं वन संरक्षक पश्चिमी व्रत राहुल , उपनिदेशक कल्याणी, डीएफओ तराई पश्चिमी बलवंत शाही एवं विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने संयुक्त रूप से किया अधिवेशन के दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी का भी चुनाव संपन्न कराया गया अधिवेशन में मौजूद कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सरकार से मांगे पूरी करने का अनुरोध किया तो वहीं संघ द्वारा 4 सूत्री मांगों का मांग पत्र भी वन संरक्षक पश्चिमी व्रत को सौंपा गया। सौपे गए मांग पत्र मैं कर्मचारियों ने वन आरक्षी सेवा नियमावली 2018 में संशोधन कर वन दरोगा पद पर शत प्रतिशत वन आरक्षी की पदोन्नति किए जाने तथा आरक्षियों की पदोन्नति हेतु 10 वर्षीय निरंतर सेवा की बाध्यता को समाप्त कर 6 वर्ष की निरंतर सेवा किए जाने के साथ ही उनका 2800 ग्रेड पे के अनुसार वेतन उच्चीकृत किए जाने सहित चार सूत्री मांगों को रखा।इस मोके ‌पर राहुल कुमार निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व,वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त, श्रीमती कल्याणी,उप निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व,मदन जोशी, विधायक प्रतिनिधि, बलवंत सिंह शाही, प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग, विरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, ब्रजमोहन सिंह रावत, राकेश रत्नाकर, भुपेंदर बिष्ट, हर्षवर्धन गडिया, भुवन सति, विनोद बिष्ट, अख्तर हुसैन, संतोष सिंह बिष्ट, मुकेश भारती, नवीन सिंह,आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page