सुनीता राणा ने विधायक सौरभ बहुगुणा से दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शिष्टाचार भेंट कर भाजपा में जताई आस्था।

सितारगंज। पूर्व मे नानकमत्ता विधान सभा से आम आदमी प्रत्यासी बतौर तैयारी कर रही सुनीता राणा जोशी और आप के पूर्व नेता विशन दत्त जोशी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए है। उसके बाद आज उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक सौरभ बहुगुणा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। साथ ही विधायक से शिष्टाचार भेंट कर अपने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।
बतादें कि आम आदमी पार्टी ने 2017 विधान सभा में कुछ ही प्रत्याशी उतरे थे। नानकमत्ता सीट पर आप नेता विशन दत्त जोशी की पत्नी सुनीता राणा जोशी को टिकट मिला था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2022 चुनाव के लिए आप ने फिर से सुनीता राणा को टिकट दिया। लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट काटकर आंनद राणा को प्रत्याशी बना दिया गया। इसके बाद सुनीता राणा ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी। वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा में आस्था जताते हुए कहा कि भाजपा ही सबका विकास कर सकती है। उन्होंने विधायक सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। पार्टी कार्यकर्ता डॉ मीरा रावत ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है। वही प्रदेश का समग्र विकास कर सकती है।इस मौके पर भूपेंद्र मटियाली, भुवन जोशी,शंकर रावत, फौजी राजेश राणा,मोहन नेगी,रामपाल,निशांत जोशी,इद्रजीत सिंह चन्दी, मोना,शोभा जोशी,नेहा जोशी,निधी जोशी,अशोक राणा,आदि लोग उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page