सितारगंज की मुस्कान खिलेगी बॉलीवुड के बड़े पर्दों की फ़िल्म में।

वॉलीवुड के बड़े पर्दे पर चमक बिखेरेंगी सितारगंज की रहने वाली मुस्कान। आर माधवन के साथ उनकी फिल्म अमेरिकी पंडित जल्द रिलीज होगी।

सितारगंज। नगर की रहने वाली बेटी मुस्कान दुबे जल्द ही बॉलीवुड के सुनहरे पर्दे पर अपनी चमक बिखेरेंगी। उन्होंने बड़े पर्दे की फिल्म अमेरिकी पंडित तथा क्या मस्ती क्या धूम में मुख्य किरदार निभाया है। हालांकि इससे पूर्व भी वह फिल्म में काम कर चुकी हैं , लेकिन इस बार वह बड़ी हस्तियों के साथ कॉमेडी करती दिखाई देंगी। मूल रूप से सितारगंज निवासी एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा रही मुस्कान दुबे और सोनी ने विशेष बातचीत में बताया कि जल्द ही बड़े पर्दे की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसमें उन्हें मुख्य किरदार के रूप में अभिनय का मौका दिया गया। उन्होंने बताया कि अमेरिकी पंडित फिल्म में सुपरस्टार अभिनेता आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ उन्हें अदाकारी का मौका मिला है। इस फिल्म में कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने क्या मस्ती क्या धूम फ़िल्म में किरदार निभाया है। इससे पूर्व मुस्कान विद्या बालन की फिल्म शेरनी में भी अभिनय कर चुकी हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने मुंबई पहुंच कर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और अब वो अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए उत्तरखंड भी आएंगी।
उत्तराखंड में अकादमी खोलना है सपना
कुमाऊं विश्वविद्यालय से मास्टर्स में डिग्री ले चुकी मुस्कान का बचपन से ही सिंगिंग, डांसिंग के साथ वह एक्टिंग में भी अव्वल रहैं। मुस्कान बताती हैं कि उनकी सफलता में पिता वीके दुबे तथा माता कुसुम दुबे का खास सहयोग है। वह युवाओं के लिए उत्तराखंड में अकादमी खोलना चाहती हैं।

You cannot copy content of this page