संयुक्त किसान मोर्चा का 27 को भारत बंद आह्वान।

सितारगंज। ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान को लेकर सितारगंज के एक निजी संस्थान में प्रेस वार्ता हुई जिसमें आल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने उत्तराखंड की जनता से 27 तारीख को भारत बंद के समर्थन के लिए अपील की और कहा कि पूर्ण रूप से 27 तारीख को भारत बंद करने में सहयोग करें और 2 अक्टूबर को रुद्रपुर से किसान मैदान में सभी विधान सभाओं के किसान इकट्ठा होकर सुबह रुद्रपुर से गाजीपुर किसान आंदोलन के लिए एक किसान हल्ला बोल किसान रैली के साथ कुच करेंगे और संयुक्त किसान मोर्चा को ताकतवर बनाएंगे और अपने विरोध में बने कानूनों को वापस करा कर आएंगे। साथ ही तरविंदर सिंह मारवाह ने सितारगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता,ट्रक यूनियन व अन्य राजनीतिक पार्टियों द्वारा किसान आंदोलन में भारत बंद को समर्थन देने के लिए आभार जताया। और कहा किसान हैं तो हर देश का व्यक्ति जीवित है किसान के सहारे से ही सब की जीविका चल रही है। लेकिन सत्ता में बैठी मौजूदा सरकार यह सोचने को तैयार नहीं है। हठीली सरकार किसानों की बात क्यों नहीं सुन रही यह क्यों सिर्फ उद्योगपतियों की बात सुनती है क्या यह देश केवल उद्योगपतियों का है किसानों का नहीं मैं प्रधानमंत्री जी को सचेत करना चाहता हूं कि वो समझ जाये अभी भी समय है नहीं तो आने वाला समय उनके लिए बहुत बुरा साबित होगा। वहीं प्रेस वार्ता में सरदार वीर सिंह, निर्मल सिंह, हंस लाल, देवेंद्र सिंह ,जितेंद्र सन्घू ,हसनैन मलिक, पी एस ढिल्लो, फिरोज,राजीव प्रघान, गुरदेव मिस्रा,राजीव गुप्ता,मनीष किनारा आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page