जानिए रामगर डिपो में खड़ी रोडवेज की तीन बसों में कैसे लगी आग, हुआ लाखों रुपये का नुकसान।

रामनगर : रात में रोडवेज डिपो में परिवहन निगम की तीन बसों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। तीनों बसे पूरी तरह जल गई। बस जलने से रोडवेज को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गुरुवार तड़के दो बजे रोडवेज डिपो के भीतर खड़ी दो बसों में आग लग गई। बसों में आग की तेज लपटें उठ रही थी। इस बीच रात में रिजवान नाम के एक व्यक्ति ने फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन से गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर रवाना हो गई।
तीन बसों में आग लगती देख दो अन्य फायर बिग्रेड के वाहन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर बिग्रेड कर्मी आग को काबू करने में जुट गए। आधे घन्टे की मशक्कत के बाद आग नियंत्रित हुई। आग से डिपो की तीनों बसें जल गई। आग बुझने पर फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। रात में ही आग लगने की जानकारी डिपो के अधिकारियों को दे दी गई। बसों में आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। विभागीय स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

You cannot copy content of this page