किशोरी के अश्लील वीडियो बनाने वाले पांच पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

सितारगंज। नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने पर पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी अज्ञात है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उकरौली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के पांच लोगों ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। परिजनों ने कोतवाली पुलिस से मामले को शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने जसविंदर सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम बिचई नानकमत्ता, संदीप सिंह, अमर सिंह, कुलदीप सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाल प्रकाश सिंह, एसआई धीरेंद्र परिहार, चंदन सिंह बिष्ट, नेहा धामी, नरेन्द्र यादव थे।

You cannot copy content of this page