सदस्यता अभियान बढ़ावे के लिए की नुक्कड़ सभाएं।

चोरगलिया। आम आदमी पार्टी के नेता चंद्रशेखर पांडे ने चोरगलिया धरमगढ़ गांव में नुक्कड़ सभाएं की जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आम आदमी पार्टी का दामन थामा। लगातार आम आदमी पार्टी के नेता चंद्र शेखर पांडे के नेतृत्व में दर्जनों लोग सदस्यता ले रहे हैं। जैसा कि 2022 विधानसभा चुनाव में अन्य पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं वहीं आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी दंगल में आवाजाही शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के नेता चंद्र शेखर पांडे ने कहा कि इस बार उत्तराखंड की जनता भाजपा व कांग्रेश पार्टी से परेशान हो चुकी है तो अब जनता ने इस बार मन बना लिया है की 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

You cannot copy content of this page