अबीर गुलाल व पिचकारियों से जयपुरिया स्कूल के नन्हे बच्चों ने खेली होली।

सितारगंज। सेठ आनन्द राम जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने होली मिलन बड़े ही धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बताया कि होली रंगों का त्योहार है,यह एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं।इस मौके पर प्रधानाचार्य पंकज शर्मा डायरेक्टर आकाश मित्तल,
बच्चों व शिक्षकों के साथ साथ जयपुरिया परिवार के सभी सदस्यों ने भी होली खेली

You cannot copy content of this page