भारतीय किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष जसवन्त सिंह मुख्यमंत्री आगमन का करेंगे विरोध।

सितारगंज। जहाँ एक ओर क्षेत्र में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर स्वागत की ज़ोरदार तैयारी चल रही है वहीं दूसरी ओर किसान संघ संयुक्त मोर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उधमसिंह नगर आगमन पर कड़ा विरोध जताने को तैयार बैठे हैं। भारतीय किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष जसवन्त सिंह ने गुरुवार को निजी कार्यालय पर मीडिया से रूबरू होकर बयान जारी किया है कि सरकार द्वारा किसानों की मांगों को गंभीरता से न लेने पर किसानों में भारी रोष है जिसके चलते किसान संघ संयुक्त मोर्चा मुख्यमंत्री के उधमसिंह नगर आगमन पर विरोध जताएंगे।

You cannot copy content of this page