एन यू जे आई का काशीपुर नगर में हुआ विस्तार। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने नगर इकाइयों के विस्तार पर की चर्चा।

काशीपुर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट-इंडिया का लगातार विस्तार हो रहा है। संगठन की उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने काशीपुर के वरिष्ठ पत्रकार आरडी खान को कुमाऊं मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पत्रकार दिलप्रीत सिंह सेठी को काशीपुर महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा रुड़की के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार को रुड़की इकाई का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
एनयूजे-आई के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तलवार, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जोशी के द्वारा आरडी खान व दिलप्रीत सिंह को इस जिम्मेदारी से नवाजते हुये उन्हें संगठन व पत्रकार हित मे कार्य करने तथा दिलप्रीत व कुमार को शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिये गए है। श्री जोशी ने बताया कि संगठन पदाधिकारियों का रुड़की पहुंचने पर पत्रकारों ने भव्य स्वागत किया, एवं संगठन का शीघ्र विस्तार करने की बात कही।

तीनों पत्रकारों को बधाई देने वालों में एनयूजे-आई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तलवार, उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, काशीराम सैनी, महामंत्री सुशील कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष विकास झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम चंद्र कनौजिया, प्रांतीय वित्तीय सलाहकार सरोज आनंद जोशी, प्रांतीय संरक्षक तारा चंद्र गुर्रानी, अविकल थपलियाल, कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी, मंडल महामंत्री भगवान सिंह गंगोला, सचिव हरीश भट्ट, मनोज लोहनी, उपसचिव रमेश यादव, प्रवक्ता डॉ. जफर सैफी, नैनीताल जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कपिल, महिला उपाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महामंत्री नवीन पालीवाल, उपाध्यक्ष अजय चौहान, सचिव अनुराग वर्मा, कार्यालय सचिव गोपाल जोशी, नैनीताल नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’, रामनगर अध्यक्ष गिरीश पांडे, महामंत्री चंद्रशेखर जोशी, सितारगंज नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, महामंत्री आशीष पांडेय, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष सैय्यद नावेद, प्रवीण चोपड़ा, अजय चौहान, मनोज कुमार पांडे, गिरीश जोशी, सुशील शर्मा, शरद पांडे, त्रिलोक बिष्ट, धीरज भट्ट, ओपी अग्निहोत्री, मोहन जोशी व दलीप गड़िया सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

You cannot copy content of this page