पुष्कर सिंह धामी समर्थकों ने किया मिष्ठान विरतण।

सितारगंज।। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार बनने पर सितारगंज में भाजपा पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदेश ठाकुर समेत मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा के नेतृत्व में सितारगंज मुख्य चौक पर बड़े हर्षोल्लास के साथ बीजेपी जिंदाबाद मुख्यमंत्री जिंदाबाद के लगाते हुए किया गया मिस्ठान वितरण। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस उपलक्ष्य पर एक जोश देखने को मिला कि कुमाऊ से पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति पलविंदर सिंह, राकेश त्यागी ,सोनू गुप्ता, अंकित गोयल ,सोनू शर्मा,विशाल, देवेश समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page