सितारगंज। भारतीय किसान संघ ने उपजिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बेमौसम वर्षा से किसानों की फसल को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
गुरुवार को भारतीय किसान संघ के किसानों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनके द्वारा बेमौसम हुई वर्षा से उनकी गेहूं की फसल बर्बाद होने पर फसल के मुआवजे की मांग की गई है। भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देशराज सिंह कंबोज ने कहा की गेहूं की फसल नष्ट होने से किसान की कमर टूट गई है। सरकार द्वारा मुआवजा मिलने से किसानों को कुछ राहत मिल जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अनिरुद्ध राय, सत्यदेव राम प्रेम सिंह तरसेम सिंह,बलदेव सिंह, श्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, धीरज, माजिद, अरविंद आदि शामिल थे।