भाविप के सुरेश जैन बने अध्यक्ष व अमित सचिव।

सितारगंज। भारत विकास परिषद शाखा सितारगंज के चुनाव महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट के परिसर में चुनाव अधिकारी हरीश शर्मा के तत्वाधान में सम्पन्न हुये। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि हरीश शर्मा,प्रान्तीय संरक्षक हरीश जोशी,प्रान्तीय वित्त सचिव नरेश कंसल,प्रान्तीय प्रकल्प संयोजक अजीत सिंह जोशन,प्रान्तीय प्रकल्प संयोजक महेश मित्तल, सरंक्षक पवन बड़सीवाल ने मां भारती व स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सुरेश जैन व सचिव पद पर अमित गोयल व कोषाध्यक्ष पद पर मनीश मित्तल व महिला संयोजिका पद पर सीमा सिंघल निर्वाचित हुऐ। कार्यक्रम में बाहर से आये कवि डाक्टर सुरेन्द्र जैन,डाक्टर जयन्त साह हास्य रस,मोहन मुंतजिर,डाक्टर मनोज आर्य,बाल कवियत्री काव्य श्री जैन,रितेश जिन्दल ने अपनी कविताओं से सभी को भाव विभोर किया। इस मौके पर सुरेश अग्रवाल,सुरेश सिंघल,प्रिंस मित्तल,ध्रुव मित्तल,अमित सक्सैना,मुकेश गुप्ता,मनोज जिन्दल,मयंक ऐरन,सर्वजीत माटा,अनन्त प्रकाश शुक्ला,राकेश त्यागी,डाक्टर अतुल पाण्डेय,शिवपाल चौहान,राजू हरियाणवी, राजकुमार सिडाना,मुकेश गर्ग, राघव सिंह,दीपक कालरा,मयंक अग्रवाल,शीतल सिंघल,रोहित गोयल,मनीष सिंघल,उमेश अग्रवाल,प्रमोद गोयल,मोहित अग्रवाल,सूरज सक्सैना,गोविन्द सिंघल,पवन गोयल,रितेश गोयल,सरोज कंसल,निधि शुक्ला,प्रियंका सिडाना,सीमा गोयल,डाक्टर रिचा पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page