एनयूजेआई की सितारगंज नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन।

सितारगंज। सितारगंज नगर के एक निजी रेस्टोरेंट के हाल में हुई जिसमे एनयूजेआई की नई नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें आशीष पांडेय को अध्यक्ष ,मो इमरान को महामंत्री और नकुल भट्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार के नेतृत्व में एनयूजे-आई की एक बैठक की गयी जिसमें संगठन के विस्तार कार्यक्रम के अनुरूप नगर इकाई का गठन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से आशीष पांडेय को नगर अध्यक्ष, मोहम्मद इमरान को नगर महामंत्री, नकुल भट्ट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर नगर इकाई को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण आशा है कि नवनियुक्त नगर इकाई अध्यक्ष आशीष पांडेय के नेतृत्व में सितारगंज इकाई द्वारा समाज हित के कार्य किये जायेंगे और एनयूजेआई संगठन समाज के लिए एक आदर्श संगठन के रूप में प्रस्तुत होगा। कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि आप सब शीघ्र ही नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन करवाएं जिससे कि कोरोना काल मे ब्लड बैंको में हुई ब्लड की कमी को पूरा करने में सहयोग मिल सके साथ ही समय-समय पर जन हित कार्य करते रहें। संगठन विस्तार के बाद प्रदेषाध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय पत्रकार अंकित सिंह जो डॉक्टरी सलाह पर अपना स्वास्थ लाभ ले रहें है। उनसे मिलने उनके निवास पर गए। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार पाण्डे, प्रदेश सचिव प्रवीण चोपड़ा, रमेश यादव, मंडलीय अध्यक्ष दिनेश जोशी, मंडलीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह रावत, नगर अध्यक्ष सितारगंज आशीष पाण्डेय अतुल शर्मा, अंकुर ढल, रमेश यादव, नारायण सिंह रावत, मुजाहिद अली, अमित रस्तोगी, संदीप बिष्ट,शेर सिंह, लहीक अहमद, दीपक भारद्वाज सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page