केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अजय भट्ट ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कहा की देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य के स्वाधीनता आंदोलनकारियो को नमन है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है।

आज के दिन बाबासाहेब आंबेडकर के दिशा निर्देशन में बनाए गए संविधान को लागू किया गया था और हमारा विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करते आ रहा है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अमृत महोत्सव मना रहा है तथा नए भारत के निर्माण के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा आत्मनिर्भर भारत का महा अभियान चला रहा है। अजय भट्ट ने पुनः देशवासियों और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

You cannot copy content of this page