ओबीसी मोर्चा के दूसरी बार प्रदेश मंत्री बने कुलदीप गंगवार।

सितारगंज। भाजपा संगठन ने भरोसा जताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप गंगवार को दूसरी बार ओबीसी मोर्चे का प्रदेश मंत्री बनाया है। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। पूरे उत्तराखंड में लगभग तीस हजार कुर्मी वोटर हैं। अगर देखा जाय तो कुर्मी समाज के उभरते हुए नेता के रूप में कुलदीप गंगवार को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिससे कुर्मी समाज के वोटरों को एकजुट किया जा सके। कुलदीप गंगवार कुर्मी क्षत्रिय सभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भी है। जिससे कुर्मी समाज मे इनकी मजबूत पकड़ है। पार्टी द्वारा दी गयी सभी जिम्मेदारियों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने वाले कंधों पर यह जिम्मेदारी सौंपी है।

You cannot copy content of this page