भगवान राम और माता सीता के जन्म से प्रारंभ हुई रामलीला।

शक्तिफार्म। आदर्श पर्वतीय रामलीला कमेटी शक्ति फार्म के तत्वाधान में रामलीला मंचन का शुभारंभ हुवा। इस दौरान भगवान श्री राम माता सीता के जन्म से मंचन हुआ शुरू।
न्यू ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल देवनगर में रविवार की रात पहली नवरात्री से रामलीला का शुभारंभ हुआ। जिसमे मुख्य अथिति आन सिंह रावत ने फीता काटकर दीप प्रव्जलित कर आरती की उसके बाद पंडित श्रीकृष्ण उपाध्याय ने पूजा अर्चना सपन्न कराई। अतिथियों को राम दरबार स्मृति चिन्ह और शॉल भेटकर सम्मानित किया। मुख्य अथिति आन सिंह रावत ने सभी दर्शकों को भगवान श्री राम के आदर्शो पर चलने का आहवान किया। राजकीय इंटर कालेज रुद्रपुर के प्रधानाचार्य प्रकाश जोशी ने कहा कि मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। भगवान श्री राम के आदर्शो पर चलना चाहिए जिससे मनुष्य के जीवन में कभी कष्ट नहीं आएगा।
मंच का संचालन दिनेश तिवारी, सुंदर डसीला ने किया। इस मौके पर नवीन जोशी,कुंदन सिंह ,निर्मल सिंह,गोविंद पोखरिया,दीपेंद्र रावत, राजु डसीला,नरेंद्र भट्ट,चंदन सिंह,मुकेश रावत,नंदन सिंह,दीपक सिंह,बिनोद बिष्ट,पान सिंह ,हरीश,चंदर राम,दीवान सिंह,आदि थे

You cannot copy content of this page