ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में आदित्य ने जीता रजत पदक नारायण सिंह रावत।

हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी नैनीताल में इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें 14 -15 केटेगरी में हल्द्वानी के आदित्य बिष्ट ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। आदित्य सेंट थेरेसा स्कूल काठगोदाम में कक्षा 8 का छात्र है। वह कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके है।उसने 2019 में इटली में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। उसके रजत पदक जीतने पर हल्द्वानी कांग्रेसी विधायक सुमित ह्रदयेश स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व अन्य स्टाफ ने बधाई दी है।

You cannot copy content of this page