लाइव मर्डर का वीडियो हुआ वायरल। गला रेत कर की मजदूर की निर्मम हत्या।

सितारगंज। मामूली कहासुनी में दिहाड़ी मजदूर की निर्मम हत्या।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिहाड़ी करने वाले मजदूर की पीलीभीत निवासी 45 वर्षीय रज्जन नाम के मजदूर के साथ बीड़ी मांगने को लेकर कहासुनी हो गयी। जिसके बाद सितारगंज इस्लाम नगर निवासी मजदूर ने पीलीभीत निवासी मजदूर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से चाकू लहराता हुआ फरार हो गया।
राजीकय इंटर कालेज की टीचर कॉलोनी के बाहर सड़क पर खड़े दो मजदूरों में बीड़ी मांगने को लेकर थोड़ी कहा सुनी हो गयी जिसके बाद आरोपी हत्यारा मजदूर गुस्से से बेकाबू होकर घटना स्थल के पास स्थित मुर्गे की दुकान पर गया और वहां से धारदार चाकू उठाकर दूसरे मजदूर की ओर दौड़ा वहां उपस्थित अन्य मजदूर जितने में उनके बीच हुई बात को समझ पाते आरोपी हत्यारे ने मजदूर के पेट मे चाकू के कई प्रहार कर दिए और उसे घायल कर दिया। इतने पर भी जब


उसका गुस्सा शांत नही हुआ तो उसने घायल मदूर का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसका वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है जो कि सितारगंज गणेश कॉलोनी में अपनी पत्नी व 5 बच्चों के साथ रहता था। मृतक की पत्नी ने बताया की उसकी तीन लड़कियां औऱ दो लड़के हैं। मृतक मजदूर रज्जन ही तांगा चलाकर उनके परिवार के पालन पोषण करते था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है। और आरोपी को गिरफ्त में ले लिया गया है।

You cannot copy content of this page