अर्द्धनग्न होकर व्यापारियों ने फूंका सरकार का पुतला। किया धरना प्रदर्शन।

(उत्तराखंड)सितारगंज। व्यापार मंडल व कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर अर्धनग्न होकर सांकेतिक धरना देते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंक कर अपना रोष व्यक्त किया है। इससे पहले व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में थाली एवं ताली बजाकर राज्य सरकार को कुंभकरण निद्रा से जगाने का प्रयास किया गया था।
सोमवार को शहर के। मुख्य चौक पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ सांकेतिक धरना एवं अर्द्धनग्न अवस्था में व्यापार मंडल ने राज्य सरकार का पुतला भी दहन किया। अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना था कि अगर राज्य सरकार अपनी गलत नीतियों से बाज नहीं आएगी और सरकारी गाइडलाइन में कुछ बदलाव नहीं आते तो व्यापार मंडल किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि व्यापारी हितों के लिए सितारगंज व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी अगर व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी नहीं होती तो नौ जून से पूरा बाजार खुलवाया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल, वरिष्ठ समाजसेवी राम नगीना प्रसाद, संगठन मंत्री सोनू माटा, मीडिया प्रभारी शिवम साहू, उपाध्यक्ष असलम चौधरी, ताबीर मलिक, अमित जिंदल, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रिहान अंसारी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संदीप बाबा, शाहिद अंसारी, दीपक जोशी, कमल ठाकुर आदि दर्जनों समर्थक मौजूद रहे

You cannot copy content of this page