बलबीर सिंह कम्बोज बनें भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री।

सितारगंज। सरस्वती शिशु मंदिर सिसौना में शक्तिकेन्द्र व कार्यकरिणी विस्तार की एक बैठक हुई। बैठक के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा ने बलबीर सिंह कम्बोज को भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री बनाये जाने की घोषणा की। साथ ही शक्तिकेन्द्र संयोजक श्यामलाल व सहसंयोजक रमेश आर्य को बनाया गया। इन सभी नव नियुक्त पदाधिकारीगणों का बैठक में स्वागत किया गया। इस दौरान बैठक में पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश त्यागी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जया जोशी मण्डल महामंत्री आदेश चौहान, मण्डल महामंत्री राजू नगदली, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरीश कम्बोज,मुकेश सनवाल, आनंद बल्लभ भट्ट आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page