बहुत याद आयेगा रोहित सरदाना का जमाना। एनयूजेआई सितारगंज।

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है। वहीं सितारगंज एनयूजेआई सितारगंज ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित के निधन की खबर मिलने पर कार्यालय में एक शोक सभा की जिसमे यूनियन के सभी पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन धारण कर शोक ब्यक्त किया।

You cannot copy content of this page