किसान संघ संयुक्त मोर्चा द्वारा मुख्य्मंत्री के आगमन का जिले में किया गया विरोध प्रदर्शन।

उधमसिंह नगर। किसान संघ संयुक्त मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उधमसिंह नगर आगमन पर कड़ा विरोध किया जा रहा हैं। किसानो का कहना है कि सरकार द्वारा किसानों की मांगों को गंभीरता से न लेने पर किसानों में भारी रोष है और जब तक सरकार काले कानून वापस नहीं लेती तब तक सरकार को किसानों द्वारा इसी प्रकार का विरोध झेलना पड़ेगा। किसान संघ संयुक्त मोर्चा के गुरुसेवक ने कहा कि किसानों के फैसले किसान ही लेंगे इसलिए आज हम सभी किसानों द्वारा जिले में मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध करके अपना रोष जताया जा रहा है जिसमे हमारी गिरफ्तारी हुई है। वहीं सितारगंज बघोरा ग्राम के जगपाल सिंह ने बताया कि अगर मुख्यमंत्री बघोरा ग्राम के गुरूद्वारे में आएंगे तो बघोरा ग्राम के किसानों द्वारा वहाँ भी मुख्यमंत्री का काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। विरोध करने वालों में गुरसेवक सिंह ,साहब सिंह ,जितेंद्र पाल सिंह,रंजीत सिंह ,हरजिंदर सिंह , जरनैल सिंह ,परमजीत सिंह ,कुलदीप सिंह आदि रहे।

You cannot copy content of this page