जयपुरिया स्कूल में बच्चों ने किया रामलीला का मंचन।

बच्चों ने सुन्दर अभिनय कर अभिवावकों का मन मोहा।

भगवान राम हम सब के आदर्श हैं।

सितारगंज। सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में बच्चों ने भगवान राम की सुन्दर लीला का मंचन किया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बताया कि रामलीला मंचन को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह है और बहुत ही सुन्दर तरीके से प्रभु राम कि लीला का अभिनय किया है। असत्य पर सत्य की विजय का त्यौहार हम सभी को सन्देश देता है कि हमेशा समाज और देशहित में कार्य करें,भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं, हमारे प्रेरणाश्रोत हैँ।

You cannot copy content of this page