दहेज मामले में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने में पति,जेठ और जेठानी गिरफ्तार

गंगोलीहाट। दहेज उत्पीड़न की वजह से विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने पति नंदन सिंह बोरा, जेठ हरीश सिंह बोरा और जेठानी पार्वती को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष से मुलाकात की थी।
पुलिस को दी गई तहरीर में कालाढूंगी निवासी होशियार सिंह ने बताया था कि उनकी पुत्री यशोदा का विवाह बीती पांच जुलाई 2020 को नंदन सिंह बोरा पुत्र जोगा सिंह निवासी तहसील गंगोलीहाट से हुआ था। विवाह में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार आदि देकर पुत्री को विदा किया था। विवाह के कुछ समय बाद ही नंदन सिंह उसका भाई हरीश सिंह, बहन तुलसी देवी तथा जेठानी मृतका से दहेज में सामान कम लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुराली उनकी पुत्री से दहेज लेन के लिए लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने लगे। जिसकी शिकायत कई बार पीड़िता ने मायके वालों से की। परंतु नाते रिश्तेदारों की मध्यस्थता से विवाद सुलझ गया। लेकिन ससुराली लगातार मृतका पर दहेज लाने का दबाव देने के साथ ही मारपीट करते रहे। कुछ समय पूर्व उनकी पुत्री ने गर्भधारण किया। ससुरालियों द्वारा की गई मारपीट से मृतका का गर्भपात हो गया। उन्होंने बताया कि ससुरालियों व पति द्वारा लगातार की जाने वाली मारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर बीती 22 अप्रैल की देर रात उनकी पुत्री ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था। लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही थी। इस पर मृतका के परिजनों ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से मुलाक़ात कर मामले की जानकारी दी।अमिता लोहनी ने इस सबन्ध में जब गंगोलीहाट के थानाअध्यक्ष दिनेश बल्लभ से बात की उन्होंने बताया कि आरोपी पति नंदन सिंह बोरा जेठ हरीश बोरा व जेठानी पार्वती को गिरफ्तार कर लिया है!

You cannot copy content of this page