सितारगंज। ग्राम बिज्टी के उन्नतिशील किसान अनिलदीप सिंह महल को कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शुक्रवार को उनको पुलिस लाइन रुद्रपुर में यह सम्मान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिया। उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि
किसान को धरती पुत्र भी कहा जाता है। अमीर हो या गरीब,राजा हो या उद्योगपति सभी का जीवन किसान की मेहनत पर आश्रित है। किसान दिन-रात गर्मी, बारिश, ठंड की परवाह किए बिना अपने खेतों में अपने श्रम से फसलें उगाता है और वही अनाज पूरे देश के लोगों की भूख को शांत करता है। इसलिए आपको सम्मानित करते हुए हमें गर्व है। वहीं किसान अनिलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें उन्नतिशील खेती के लिए जाने जाता हैं। क्योंकि वह जैविक खेती के लिए लोगों को जागरूक भी करते हैं। उनको राज्य स्तर पर भी किसानी के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है।