शक्तिफार्म नगर पालिका चैयरमैन की। सितारगंज में कोरोना से पहली मौत।

सितारगंज- शक्तिफार्म नगर पालिका चेयरमैन सुकान्त ब्रह्म की कोरोना से हुई मौत। दो दिन से रुद्रपुर जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज।
कोरोना से हारे एक और भाजपा नेता। शक्तिफार्म के नगर पालिका चेयरमैन सुकान्त ब्रह्म की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान आज मौत हो गयी। सुकान्त ब्रह्म दो बार से शक्तिफार्म नगर पालिका चैयरमैन रहें है। शक्तिफार्म क्षेत्र की जनता के काफी करीब रहे सुकान्त ब्रह्म के निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र की जनता में गहरा शोक छा गया है। बताया जा रहा है कि ब्रह्म शक्तिफार्म में अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ रहते थे। उनके निधन के समाचार पा कर उनके आवास पर भारी भीड़ जुट गई है। भजपा के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page