नकल विरोधी कानून लाने पर रैली निकालकर जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार।

सितारगंज। भाजपा व अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकताओं ने सख्त नकल विरोधी कानून लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए रैली निकाली। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खूब सिंह ‘विकल’ ने कहा कि नकल रोकने के लिए सीएम धामी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश का सबसे सख्त कानून बनाया है।
शुक्रवार को नकुलिया चौक पर भाजपा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर नकल विरोधी कानून लाने के लिए सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। रैली को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विकल ने कहा कि सीएम धामी के प्रयासों से उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बना, जहां नकल रोकने के लिए सबसे अधिक सख्त कानून लाया गया। अब प्रदेश में कोई भी नकल करने या कराने की सोच नहीं सकता। इस सख्त कानून में नकल का दोषी पाए जाने पर अभ्यर्थी को तीन साल की कैद और पांच लाख का जुर्माना। दूसरी बार नकल करते पाए जाने पर दस साल की कैद और दस लाख का जुर्माना देना होगा। वही नकल को लेकर संगठित अपराध की दशा में जेल के साथ दस करोड़ तक जुर्माना देना होगा।
रैली में भाजपा नेता राकेश त्यागी, सरफराज अहमद अंसारी, रिजवान खान, ललित सक्सेना, रियाज अहमद, शमशुद्दीन अंसारी, शमीम खां, मो. शाहिद, नसीम, आरिफ मंसूरी, मो. जीशान, वसीम कुरैशी, मुशीर लारी आदि शामिल थे।

You cannot copy content of this page