वन महोत्सव पर ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने वन विभाग के साथ किया वृक्षारोपण।

अमरिया। पीलीभीत रेंज के अमरिया क्षेत्र अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज अमरिया में वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमें ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उप प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत अंजनी कुमार क्षेत्रीय ने पौधा रोपड़ किया। जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की छात्राओं को पर्यावरण का महत्व समझाया। वहीं कार्यक्रम में वन अधिकारी पीयूष मोहन प्रधान अध्यापक मोहम्मद उस्मान, वन दरोगा शीलेन्द्र कुमार ,वन रक्षक कोशेंद्र कुमार एवं पत्रकार बंधू सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसमें कक्षा 12 की साइबा ने प्रथम,कक्षा 11 की संजना ने द्वितीय एवं कक्षा 11 की फरा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही स्कूल के सभी बच्चों को एक वृक्ष माँ के नाम अपने-अपने घर पर लगाए जाने हेतु तुलसी एवं फलीय पौधों का वितरण किया गया।

You cannot copy content of this page